Thursday, September 26, 2019

BCCI चुनाव: राज्य प्रतिनिधियों का नामांकन 4 अक्टूबर तक

नई दिल्ली बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एन गोपाल स्वामी ने बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा गुरुवार को 4 अक्टूबर तय की। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 23 अक्टूबर को होनी है और इसी दौरान बोर्ड के चुनाव भी होंगे। इससे पहले चुनाव 22 अक्टूबर को होने थे लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाल दिया गया। गोपाल स्वामी ने बीसीसीआई चुनावों की समय सूची जारी की जिसके अनुसार मसौदा मतदाता सूची 4 अक्टूबर को शाम पांच बजे जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। बीसीसीआई चुनावों के लिए नामांकन 11, 12 और 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दिए जा सकते हैं। आवेदन की समीक्षा 15 अक्टूबर को होगी और इसी दिन वैध नामांकित उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी। पढ़ें, 23 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के पूर्व चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की घोषणा 16 अक्टूबर को की जाएगी। राज्य संघों को चार अक्टूबर तक अपने चुनाव कराने होंगे। इस समय सीमा को भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति पहले ही दो बार बढ़ा चुकी है। बीसीसीआई के चुनावों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। सीओए जनवरी 2017 से भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रहे हैं और उन्हें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरएम लोढा समिति द्वारा सुझाए प्रशासनिक सुधारों को लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2m1J554

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9