Saturday, October 26, 2019

प्रीमियर लीग: लीसेस्टर ने रेकॉर्ड 9 गोल से दर्ज की जीत

साउथैम्पटनलीसेस्टर सिटी ने शुक्रवार को यहां साउथैम्पटन को 9-0 से हराकर में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के रेकॉर्ड की बराबरी की। प्रीमियर लीग में इससे पहले सबसे अधिक गोल अंतर के जीतने का रेकॉर्ड मैनचेस्टर यूनाइटेड के नाम था जिसने मार्च 1995 में इपस्विच को 9-0 से हराया था। अयोजे पेरेज और जैमी वार्डी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 गोल दागे जबकि बेन चिलवेल, यूरी टीलेमैंस और जेम्स मैडिसन ने एक-एक गोल किया। इस जीत से टीम 10 मैचों में 20 अंक के साथ लीग की तालिका में लीवरपूल (नौ मैच में 25 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। पढ़ें, बेन चिलवेल ने 10वें मिनट में गोल कर लीसेस्टर सिटी को बढ़त दिलाई जिसके 7 मिनट बाद यूरी तिएलेमैंस ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। अयोज पेरेज ने 19वें और 39वें मिनट में लगातार गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। जैमी वार्डी ने हाफ टाइम से पहले अपना पहला गोल किया। हाफ टाइम के बाद पेरेज (57वें) ने अपना तीसरा गोल किया। वार्डी ने इसके अगले ही मिनट में अपना दूसरा गोल किया। जेम्स मैडिंसन ने 85वें मिनट में टीम का आठवां गोल दागा। फिर वार्डी ने इंजरी टाइम में गोल कर स्कोर 9-0 कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31MVjO1

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9