Thursday, October 31, 2019

सारलोरलक्स ओपन के QF में पहुंचे लक्ष्य, किरण

सारब्रकेनउभरते हुए भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने गुरुवार को यहां सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन टूर्नमेंट के पुरुष एकल के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। इसी महीने डच ओपन के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले लक्ष्य को जर्मनी के लार्स शेंजलर ने वाकओवर दे दिया जबकि किरण ने नीदरलैंड के जोरान क्वीकेल को 21-14, 21-16 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। उत्तराखंड के 18 साल के लक्ष्य का सामना अब जर्मनी के मैक्स वेसकिरचेन से होगा जबकि मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन किरण की क्वॉर्टर फाइनल में भिड़ंत फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगी। छठे वरीय लक्ष्य ने बुधवार रात फिनलैंड के खिलाड़ी एतु हेइनो को 56 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में 21-18 18-21 22-20 से हराया था। सितंबर में बेल्जियम इंटरनैशनल में खिताबी जीत के दौरान भी उन्होंने हेइनो को हराया था। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। मिथुन मंजूनाथ और बीएम राहुल भारद्वाज का सफर हालांकि प्री-क्वॉर्टर फाइनल में हारने से खत्म हो गया। मिथुन को इंग्लैंड के पांचवें वरीय टोबी पेंटी से 21-15, 19-21, 11-21 से जबकि राहुल को आयरलैंड के एनहेट एनगुएन से 18-21, 14-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले मिथुन ने मलयेशिया के चोंग यी हान को 21-15, 21-14 से हराया जबकि राहुल ने जर्मनी के काइ स्केफर को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2N2zNjY

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9