पैरिस भारत की स्टार खिलाड़ी ताइवान की से क्वॉर्टर फाइनल मैच में हारकर 700,000 डॉलर की इनामी फ्रेंच ओपन टूर्नमेंट के महिला एकल से बाहर हो गईं। 74 मिनट चले इस मैच में यिंग ने सिंधु को 16-21, 26-24, 17-21 से हरा दिया। दुनिया की नंबर 6 खिलाड़ी सिंधु और नंबर 1 खिलाड़ी यिंग के बीच मुकाबला रोचक रहा। पहले 18 मिनट में ही सिंधु 1-0 से यिंग से पीछे रहीं। हालांकि इसके बाद भी सिंधु ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन फाइनल सेट में सिंधु की मेहनत रंग नहीं ला सकी। सेकंड सेट में सिंधु की सधी हुई शुरुआत रही और उन्होंने 8-5 की लीड भी ले ली थी लेकिन इसके बाद यिंग ने एक बार फिर सेट में वापसी की। सिंधु ने लगातार हमले जारी रखे लेकिन यिंग ने अपना डिफेंसिव खेल जारी रखा। 24 मिनट चले फाइनल सेट में सिंधु तमाम कोशिशों के बावजूद यिंग से यह सेट 17-21 से हार गईं। इसके साथ ही सिंधु की की चुनौती खत्म हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले साइना नेहवाल भी साइना नेहवाल कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद कोरिया के एन सी यंग से हारकर फ्रेंच ओपन के महिला एकल से बाहर हो चुकी हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Pji0Xx
No comments:
Post a Comment