Monday, October 28, 2019

वुड्स ने जोजो चैंपियनशिप में जीत के साथ 54 साल पुराने रेकॉर्ड की बराबरी की

इनजाई (जापान)दिग्गज गोल्फर ने यहां सोमवार को का खिताब जीत कर सैम स्नेड के 54 साल पुराने रेकॉर्ड की बराबरी की। वुड्स के करियर का यह 82वां यूएस पीजीए टूर खिताब है जिससे जीत कर उन्होंने इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार स्नेड के रेकॉर्ड की बराबरी की। वुड्स के बाएं घुटने की सर्जरी अगस्त में हुई थी जिसके बाद यह उनका पहला टूर्नमेंट है। अब तक 15 मेजर खिताब जीत चुके इस खिलाड़ी को स्थानीय दावेदार हिदेकि मात्सुयामा ने कड़ी टक्कर दी लेकिन खराब मौसम के बाद भी वुड्स ने तीन शाट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया। वुड्स का कुल स्कोर 19 अंडर का रहा। इस जीत से वुड्स को पुरस्कार राशि के रूप में 17.55 लाख डालर मिले। रिकार्ड की बराबरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘सैम (स्नेड) ने 50 साल की उम्र के बाद यह कारनामा किया था और मैं अभी 40 और 50 के बीच (43 साल) में हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा करियर इतना शानदार रहा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/349hcsd

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9