एडिलेड कप्तान चोट से उबरने से श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मुकाबले में खेल पाएंगे जबकि टीम को तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के चोटिल होने से करारा झटका लगा। ऐसी भी अटकलें थी कि फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण समय पर उबर नहीं पाएंगे जिसके कारण वह 15 दिन से परेशान थे लेकिन डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज करने के लिए अब वह फिट हैं। फिंच ने कहा, ‘मैं थोड़ा चिंतित था लेकिन उबरने की प्रक्रिया तेज रही और पिछले तीन दिन काफी अच्छे रहे। मैं अच्छी तरह मूव कर रहा हूं। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं।’ टाई तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि शुक्रवार को फील्डिंग करते हुए वह बाईं बांह चोटिल करा बैठे। फिंच ने कहा कि टाई को गेंद फेंकते हुए चोट लग गई। जानें, कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह संतुलन खो बैठे और चोटिल हो गए।’ न्यू साउथ वेल्स के तेज गेंदबाज सीन एबोट उनकी जगह लेंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2BJrgfv
No comments:
Post a Comment