Monday, October 28, 2019

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I से हटे स्टार्क

ऐडिलेडऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज अपने भाई की शादी के समारोह में शिरकत करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से हट गए हैं। स्टार्क के विकल्प के तौर पर बिली स्टेनलेक या सीन एबोट को टीम में शामिल किया जा सकता है। बुधवार को होने वाले दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। आस्ट्रेलिया के उप कप्तान पैट कमिन्स ने संवाददाताओं से सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ शार्ट गेंदों का प्रभावी इस्तेमाल जारी रखेगी। कमिन्स ने कहा, ‘इस (शॉर्ट गेंदबाजी करना) बारे में हमने बात की, इसमें कोई संदेह नहीं, विशेषकर गाबा या ऐडिलेट ओवल में, जहां पिचें काफी तेज और उछाल वाली हैं।’ ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को ऐडिलेड में पहले टी20 में श्रीलंका को 134 रन से हराया था। डेविड वॉर्नर ने इस मैच के साथ फॉर्म में वापसी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31X8ZWV

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9