Friday, October 25, 2019

देखें- खिलाड़ी ने हैटट्रिक ले मनाया जन्मदिन का जश्न

बेंगलुरुतेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने अपने 30वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए विजय हजारे एकदिवसीय ट्रोफी के फाइनल में शुक्रवार को यहां तमिलनाडु के खिलाफ हैटट्रिक सहित पांच विकेट चटकाए, जिससे कर्नाटक चौथी बार चैंपियन बना। कर्नाटक ने बारिश से प्रभावित मैच में वीजेडी प्रणाली से तमिलनाडु को 60 रन से हराया। मिथुन ने 34 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जिससे तमिलनाडु की पारी 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। मिथुन ने 50वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर शाहरुख खान, एम मोहम्मद और मुरुगन अश्विन के विकेट लेकर हैटट्रिक पूरी की। शाहरुख 27 रन के निजी स्कोर पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए, जबकि मोहम्मद 10 रन बनाकर देवदत्त के हाथों लपके गए। मुरुगन अश्विन का कैच गौतम ने लपका। तमिलनाडु के लिए अभिनव मुकुंद ने 85 और बाबा अपराजित ने 66 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। अगर यह साझेदारी नहीं होती तो दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम 200 के भीतर ऑलआउट हो जाती। कर्नाटक ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से बल्लेबाजी की। टीम ने जब 23 ओवर में एक विकेट पर 146 रन बनाए थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 52 और मयंक अग्रवाल 69 रन पर नाबाद थे। लगभग 40 मिनट तक बारिश नहीं रुकने के बाद अंपायरों ने मैच को यही समाप्त कर दिया। उस समय कर्नाटक बीजेडी प्रणाली से तमिलनाडु से 60 रन आगे था। (भाषा के इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/340DD2U

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9