बासेलस्विटजरलैंड के टेनिस स्टार ने रविवार को यहां रेकॉर्ड 10वीं बार इंडोर चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। फेडरर ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के को हराया और अपने करियर का 103वां एकल खिताब अपने नाम किया। फेडरर ने एलेक्स पर 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। 38 साल के फेडरर ने अपने जन्मस्थान पर घरेलू दर्शकों के बीच खेलते हुए काफी आक्रामक खेल दिखाया और 20 साल के एलेक्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की, जो इस साल के अपने चौथे खिताब के लिए प्रयासरत थे। एटीपी टूर वेबसाइट ने फेडरर के हवाले से लिखा है-यह काफी तेज लेकिन अच्छा मैच था। मैं समझता हूं कि मैंने शानदार खेल दिखाया। स्विस मास्टर ने एलेक्स की भी तारीफ की। फेडरर ने कहा-एसेक्स ने पूरे टूर्नमेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया। मैं समझता हूं कि हम दोनों इस परिणाम से खुश हैं। मेरे लिए यह जीत खास है क्योंकि यह मेरे होमटाउन बासेल में मेरी 10वीं खिताबी जीत है। इस जीत से फेडरर को 500 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स मिलेंगे और साथ ही 4,30125 डॉलर पुरस्कार के तौर पर मिले।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oolGfz
No comments:
Post a Comment