Wednesday, October 30, 2019

डे-नाइट टेस्ट: बीसीसीआई ने 72 गुलाबी गेंदें मंगवाई

नई दिल्लीबीसीसीआई ने एसजी से अगले सप्ताह 72 गुलाबी गेंदें मंगवाई है जो 22 नवंबर से ईडन गार्डंस पर होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाएंगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इसकी पुष्टि की है कि मंगलवार से होने वाले इस मैच में एसजी गुलाबी गेंदें इस्तेमाल की जाएंगी। दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए फिट गेंदें देना बड़ी चुनौती है। एसजी गुलाबी गेंद का अभी प्रतिस्पर्धी मैच में इस्तेमाल नहीं किया गया है। दलीप ट्रोफी कूकाबूरा गुलाबी गेंद से लगातार तीन सत्र खेली गई। इसके बाद बीसीसीआई ने पिछले साल लाल गेंद का रूख किया। कंपनी के विक्रय और विपणन निदेशक पारस आनंद ने कहा, ‘बीसीसीआई ने छह दर्जन गुलाबी गेंद मंगवाई है जो हम अगले सप्ताह तक दे देंगे।' उन्होंने बताया, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आपने देखा कि हमारी लाल एसजी गेंद में काफी सुधार आया है और हमने उतना ही रिसर्च गुलाबी गेंद पर भी किया है।’ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि गेंद में सुधार आया है, लेकिन कहा कि इसे कम से कम 60 ओवर तक चलना चाहिए। लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद पर काफी धूल बैठती है और यह जल्दी मैली हो जाती है जिससे इसे देख पाना मुश्किल हो सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MYgRTt

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9