भुवनेश्वरड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार चोट के कारण रूस के खिलाफ एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर से बाहर हो गए और उनकी जगह डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा को भारतीय हाकी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम कलिंगा स्टेडियम में एक और दो नवंबर को रूस से खेलेगी। हॉकी इंडिया ने वरुण की जगह लाकड़ा को शामिल किए जाने की घोषणा की। वरुण को कंधे और दाहिने हाथ में चोट लगी है। मुख्य काच ग्राहम रीड ने कहा, ‘वरुण कुमार को सोमवार को अभ्यास के दौरान चोट लगी। वह उपचार ले रहे हैं,लेकिन कोई सुधार नहीं दिख रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने उसकी जगह बीरेंद्र लाकड़ा को लेने का फैसला किया है जो 170 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्हें यहां के हालात की भी बखूबी जानकारी है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MWP0mJ
No comments:
Post a Comment