Monday, October 28, 2019

देखें, टेबल टेनिस भी गजब खेलते हैं एमएस धोनी

नई दिल्ली का नाम सुनकर या तो आप लंबे-लंबे छक्के याद करते हैं या फिर विकेट के पीछे उनकी तेज-तर्रार स्टंपिंग। लेकिन माही सिर्फ इतने में ही माहिर नहीं है। वह दूसरे स्पोर्ट्स में भी अव्वल नजर आते हैं। हाल ही में धोनी की आईपीएल फैंचाइजी चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) ने एक विडियो जारी किया है, जिसमें धोनी टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी यहां अपनी आईपीएल टीम के साथी खिलाड़ी के साथ टीटी खेल रहे हैं, जिसमें वह ब्रावो को मात देते दिख रहे हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स ने अपने तीन स्टार खिलाड़ियों का एक थ्रोबैक विडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है। दीपावली के लिए खासतौर से बनाए गए इस विडियो में पार्टी वेअर ड्रेस में नजर आए। इस विडियो में एमएस. धोनी और ड्वेन ब्रावो एक-दूसरे से टेबल टेनिस खेलते दिख रहे हैं वहीं रवींद्र जडेजा पूल (बिलियर्ड्स) खेलते दिख रहे हैं। जडेजा के साथ में सीएसके से स्पॉर्टिंग स्टाफ के मेंबर भी खड़े हैं और वह अकेले ही पूल टेबल पर एक के बाद एक गई गेंदों सो टारगेट पर शॉट मारते दिख रहे हैं। यहां देखें विडियो यह विडियो मार्च 2019 का है, जिसमें धोनी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। इस विडियो में धोनी एक-दो शॉट खेलने के बाद बैकहैंड शॉट मारते हुए ब्रावो को हैरान कर देते हैं। जहां धोनी शर्ट-पेंट में नजर आए वहीं ब्रावो और जडेजा नेहरू जैकेट पहने खास पार्टी लुक में नजर आए। इस विडियो को ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया है। सीएसके ने विडियो पोस्ट करते हुए बताया कि इस विडियो को मार्च 2019 में रिकॉर्ड किया गया था, जिसमे ये दिग्गज खिलाड़ी दीपावली क्लेक्शन शूट के लिए इक्ट्ठा हुए। इस दौरान इन्होंने दूसरे खेलों में हाथ आजामाने की सोची।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31RroUV

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9