Monday, October 28, 2019

देखें, मैक्सवेल ने उड़ाया MS धोनी का 'हेलिकॉप्टर'

नई दिल्ली रविवार से ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 134 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। सीरीज के पहले मैच में कंगारू टीम के चार बल्लेबाजों की ही बैटिंग का मौका मिला, जिनमें से 3 ने जमकर रन कूटे। लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे 100 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं उनके जोड़ीदार और कप्तान एरॉन फिंच ने भी 36 बॉल में 64 रन जमाए। इसके बाद इस मैच का मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने मात्र 28 गेंदों की अपनी पारी में धुआंदार 62 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने 7 चौके और 3 छक्के जमाए। फिंच और वॉर्नर की जोड़ी ने जब अपनी टीम के लिए पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़ बड़े स्कोर की नींव रखी, तो नंबर तीन पर बैटिंग के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए। फिंच यहां पारी के 11वें ओवर में आउट हुए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने आते ही मैदान के चारों ओर रन बटोरने शुरू कर दिए। इस पारी में उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों का ही सामना किया। आउट होने से पहले इस बल्लेबाज ने 7 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। यानी 10 गेंदों में 36 रन उन्होंने बाउंड्री से ही बटोरे। इसके अलावा बाकी के 26 रन मैक्सवेल ने बाकी की 17 गेंदों पर दौड़कर पूरे किए और पारी के 20वें ओवर में अपनी पारी की 28वीं गेंद पर लक्षण शनाका ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने मिडविकेट की ओर जो दो छक्के जड़े वह विशेष रूप से दर्शनीय थे। यह क्रिकेट देख रहे हर फैन्स को मैक्सवेल के इन शॉट्स पर धोनी की याद आ गई क्योंकि उनके ये दोनों छक्के धोनी के ट्रेड मार्क शॉट हेलिकॉप्टर शॉट जो थे। पूरे मैदान में मैक्सवेल के हवाई हमलों की तारीफ हो रही थी। मैक्सवेल ने यह शॉट की अंतिम दो गेंदों पर लगाए थे। रंजीता के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक साबित हुआ और उन्होंने यहां 4 ओवर में 75 रन दे दिए। अब बन गए है। इन बल्लेबाजों की बदौलत कंगारू टीम ने यहां मेहमान लंका के सामने 234 रन विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 99 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 17 रन दशुन शनाका ने बनाए। सीरीज का अगला मैच 30 अक्टूबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MTH6dR

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9