Thursday, October 31, 2019

बॉक्सिंग में दिखा भारत का दम, जीते 2 गोल्ड समेत 7 मेडल

तोक्योशिव थापा और पूजा रानी ने गुरुवार को यहां गोल्ड मेडल जीते जबकि आशीष को फाइनल में हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जिससे भारत ने मुक्केबाजी की ओलिंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में सात मेडल जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया। इन तीनों के अलावा चार ब्रॉन्ज मेडल निकहत जरीन (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), सुमित सांगवान (91 किग्रा) और वाहलिमपुइया (75 किग्रा) ने बुधवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद जीते थे। चार बार के एशियाई मेडल धारक थापा (63 किग्रा) ने कजाखस्तान के राष्ट्रीय चैंपियन और एशियाई ब्रॉन्ज मेडल विजेता सनाताली तोलतायेव को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। थापा गत राष्ट्रीय चैंपियन और 2015 विश्व चैंपियनशिप के पूर्व ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं। एशियाई खेलों की पूर्व ब्रॉन्ज मेडल विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) ने फाइनल में आस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को 4-1 से हराकर सुनिश्चित किया कि भारतीय महिला दल के खाते में गोल्ड मेडल शामिल रहे। रानी ने इस साल एशियाई चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता था। एशियाई ब्रॉन्ज मेडलधारी आशीष (69 किग्रा) को हालांकि फाइनल में जापान के सेवोन ओकोजावा के खिलाफ 1-4 की शिकस्त के साथ ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। इस साल थापा ने एशियाई ब्रॉन्ज मेडल के बाद इंडिया ओपन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था जिसके बाद वह इस महीने के शुरू में तीसरी बार राष्ट्रीय चैम्पियन बने। राष्ट्रीय कोच सीए कुटप्प ने कहा, ‘पिछले एक साल में शिव काफी परिपक्व हुए हैं और यह उनके प्रदर्शन में भी दिखता है। वह शानदार फॉर्म में हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आशीष भी एक अच्छे मुक्केबाज बन रहे हैं। उन्होंने युवा से सीनियर स्तर में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36koLyh

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9