Monday, October 28, 2019

गांगुली पर एक भविष्यवाणी सच दूसरी बाकी: वीरू

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं। सौरभ गांगुली की टीम में मिडल ऑर्डर से ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ने दादा के बोर्ड अध्यरक्ष बनने पर खुलासा किया है कि इसकी भविष्यवाणी उन्होंने उनके खेलने के दिनों में ही कर दी थी। सहवाग ने बताया कि उन्होंने साल 2007 में गांगुली के भविष्य को लेकर दो-दो भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से एक सच साबित हो चुकी है और अभी एक का सच होना बाकी है। वीरेंदर सहवाग की दूसरी भविष्यवाणी यह थी कि गांगुली अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी बनेंगे। सहवाग को पूरा भरोसा है कि उनकी यह दूसरी भविष्यवाणी भी सही साबित होगी और उन्हें इस लम्हे का इंतजार है। द इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने एक कॉलम में वीरेंदर सहवाग ने लिखा, 'जब मैंने पहली बार यह सुना कि सौरभ गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, मुझे 2007 की वह घटना याद आई जब हम 2007 में साउथ अफ्रीका दौरे पर थे।' वीरू आगे लिखते हैं, 'यह केप टाउन टेस्ट मैच था, जहां मैं और वसीम जाफर जल्दी ही आउट हो गए। तेंडुलकर को नंबर 4 पर बैटिंग करनी थी लेकिन वह मैदान पर उतर नहीं सके। अचानक ही सौरभ गांगुली को नंबर 4 पर बैटिंग के लिए कहा गया। यह उनकी कमबैक सीरीज थी और वहां दबाव भी था। लेकिन जिस ढंग से उन्होंने बैटिंग की दबाव और सभी चिंताओं को संभाला, वह सिर्फ सौरभ गांगुली ही कर सकते थे। 41 वर्षीय इस पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ने लिखा, 'उस दिन ड्रेसिंग रूम में बैठे हम सभी खिलाड़ी इस बात पर एकमत थे कि अगर हममें से कोई एक किसी बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकता है तो वह सिर्फ दादा ही हो सकते हैं। मैंने कहा इतना वह बंगाल के चीफ मिनिस्टर भी बन सकते हैं। एक भविष्यवाणी पूरी हो गई और एक बाकी है।' बीते सप्ताह 23 अक्टूबर को सौरभ गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बतौर अध्यक्ष अपना नया कार्यभार संभाला है। गांगुली इस पद पर निर्विरोध चुने गए। बता दें सौरभ गांगुली को भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले कप्तान के रूप में जाना जाता है। सौरभ गांगुली की ही कप्तानी में वीरेंदर सहवाग को टीम इंडिया में ओपनिंग का मौका मिला था, घरेलू क्रिकेट में हमेशा मिडल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले सहवाग ने दुनिया भर में एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में अपनी साख बनाई। अपने इस बेखौफ और असरदार खेल का श्रेय वीरू हमेशा दादा को ही देते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PmMNCC

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9