Tuesday, October 29, 2019

दूषित हवा: एक्सपर्ट्स बोले- दिल्ली से बाहर हो मैच

नई दिल्ली पर्यावरणविदों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पत्र लिखकर भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच दिल्ली के बाहर कराने का अनुरोध किया है। दिल्ली में तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण खिलाड़ियों और हजारों की तादाद में दर्शकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दीपावली के बाद से दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच 3 नवंबर को दिल्ली में होना है। दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने मास्क पहनकर दिल्ली में मैच खेला था। हालांकि कुछ खिलाड़ी फिर भी बीमार हो गए थे। 'केयर फोर एयर' की ज्योति पांडे और 'माय राइट टू ब्रीथ' की रवीना राज कोहली ने पत्र में लिखा, 'दिल्ली में भीषण वायु प्रदूषण के कारण हम आपसे अनुरोध करते हैं कि यह मैच दिल्ली के बाहर कराया जाए। दिल्ली की जहरीली हवा में तीन चार घंटे खेलने से हमारी टीम की सेहत पर असर पड़ सकता है।' उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही हजारों की तादाद में आने वाले दर्शकों के स्वास्थ्य के लिए भी यह नुकसानदेह होगा।' सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई थी कि इस मैच पर प्रदूषण का असर नहीं पड़ेगा क्योंकि दिल्ली सरकार वायु गुणवत्ता बेहतर करने के लिए उपाय कर रही है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ooujGO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9