Friday, October 25, 2019

हड़ताल खत्म, बांग्लादेशी टीम लौटी मैदान पर

ढाकाबांग्लादेश क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बेहतर भुगतान के लिए की गई हड़ताल खत्म करके शुक्रवार से यहां अभ्यास शिविर में भारतीय दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी। खिलाड़ियों ने बुधवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली थी, क्योंकि ने उनकी अधिकतर मांगे स्वीकार कर ली थी। टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब अल हसन की अगुवाई में खिलाड़ियों की इस हड़ताल से भारतीय दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे थे जहां उनकी टीम को तीन टी20 ओर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। शाकिब ने बीमार होने के कारण पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने मुख्य कोच रसेल डोमिंगो की देखरेख में जमकर पसीना बहाया। न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी भी शुक्रवार को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में बांग्लादेश की टीम से जुड़ गए। वह भारत के सुनील जोशी की जगह लेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31Pvqgq

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9