पैरिस भारतीय पुरुष डबल्स की जोड़ी और ने शनिवार को हुए एक मुकाबले में के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान की जोड़ी हिरोयूकी एंडो और यूता वातनाबे को सीधे सेटों में 21-11, 25-23 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी ने शुरू से ही गेम पर पकड़ मजबूत कर ली और आसानी से पहला सेट जीत लिया। दूसरे गेम में जापानी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ा मुकाबला दिया लेकिन भारतीय जोड़ी किसी तरह इस गेम को जीतने में कामयाब रही। इससे पहले शुक्रवार को भारत की स्टार शटलर और क्वॉर्टर फाइनल के अपने मैचों को हारकर फ्रेंच ओपन से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। सिंधु को ताइवान की ताई जू यिंग ने हराया जबकि साइना नेहवाल को साउथ कोरिया की ऐन से यंग ने हराया था। इससे पहले बुधवार को किदांबी श्रीकांत को भी फ्रेंच ओपन के पुरुष सिंगल्स मुकाबले में ताइवान के चोई तिएन चेन से 21-15, 7-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा परुपल्ली कश्यप को फर्स्ट राउंड के मैच में हॉन्ग कॉन्ग के एनजी का लॉन्ग ऐंगस से 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ojBxvK
No comments:
Post a Comment