कोलंबोभारत ने मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 14 रन से हराकर महिलाओं का इमर्जिंग एशिया कप 2019 जीत लिया है। देविका वैद्य और तनुजा कंवर ने चार चार विकेट लिए। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसमें तनुश्री सरकार के 47 रन शामिल है। जीत के लिए संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 34.3 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई। यह मुकाबला आर. प्रमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए सबसे अधिक कवीशा दिल्हारी ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा (64 गेंद में 39 रन) को छोड़ दिया जाए तो कोई भी श्रीलंकन बल्लेबाज भारतीय बोलरों का टिककर सामना नहीं कर सकी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PHkuzh
No comments:
Post a Comment