Saturday, October 26, 2019

साइना, मणिका और मैरी ने पीएम मोदी के अभियान की सराहना की

नई दिल्लीदेश की स्टार शटलर साइना नेहवाल, 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम और टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा समेत कई महिला खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए अभियान की सराहना की। '' नाम का यह अभियान पीएम मोदी की सोच पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा था कि क्या इस दीवाली ऐसी महिलाओं का सम्मान हम कर सकते हैं, भारत की इस लक्ष्मी के सम्मान का कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे आसपास कई ऐसी बेटियां, बहुएं, महिलाएं होंगी जो अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं, असाधारण काम कर रही होंगी।' उन्होंने सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा भारत की लक्ष्मी हैशटैग (#BharatKiLaxmi) के साथ ज्यादा से ज्यादा कहानियां शेयर करने को भी कहा था। पढ़ें, साइना ने ट्विटर पर लिखा, 'दिवाली पर महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के अभियान के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया। इससे हमें ज्यादा मेहनत करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरणा मिलती है।' मैरी कॉम ने भी पीएम मोदी का शुक्रिया दिया। दरअसल, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी ने देश में महिलाओं की असाधारण उपलब्धि पर जश्न मनाने की अपील की थी। मीराबाई चानू, हिमा दास और निकहत जरीन समेत अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव शेयर किए और इस अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WiobN6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9