Monday, October 28, 2019

भारत में 5 टेस्ट सेंटर के कोहली के बयान को कुंबले का समर्थन

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने हाल ही में कहा था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके। अब कोहली के इस बयान का अब पूर्व भारतीय कप्तान और कोच ने भी समर्थन किया है। कुंबले का मानना है कि इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। कुंबले ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका है। इन्हें कुछ सेंटरों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है। हम जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नै में होते थे। सत्र की शुरुआत के समय में दिल्ली और बेंगलुरु में टेस्ट मैच होते थे। मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए इन सेंटरों को बढ़ावा देना भी जरूरी है ताकि लोगों को पता होगा कि ये-ये टेस्ट सेंटर हैं। इससे सीजन के शुरू में ही पता चल जाएगा कि यहां टेस्ट मैच होने हैं ताकि आप टेस्ट क्रिकेट के लिए टिकट बेच सको और सुनिश्चित करो कि दर्शक मैच देखने आएं।’ भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ को तीसरे टेस्ट मैच में पारी और 212 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप हासिल किया था। कप्तान कोहली इस जीत के बावजूद स्टेडियम में आए दर्शकों की संख्या से खुश नहीं थे और उनका मानना था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके और वे स्टेडियम में आकर मैच देख सके। कोहली ने कहा था, ‘मेरे विचार से हमारे पास कम से कम पांच टेस्ट मैच खेलने के मुख्य सेंटर होने चाहिए। जो भी टीम भारत में टेस्ट मैच खेलने आए उन्हें ये पता होना चाहिए कि वे इन पांच टेस्ट सेंटर पर मैच खेलने वाली है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31RUovB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9