Saturday, October 26, 2019

फैन ने पूछा- बुमराह कहां? MI ने दिया जवाब

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मुंबई में दीवाली पार्टी का आयोजन किया जिसमें कप्तान , युवराज सिंह, पंड्या ब्रदर्स (हार्दिक और क्रुणाल) समेत कई क्रिकेटर पहुंचे। इस कार्यक्रम में टीम के स्टार पेसर नजर नहीं आए जिसके बाद एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में शामिल हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर कई फोटो शेयर किए। एक तस्वीर में मुकेश और नीता अंबानी के साथ युवराज सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या, कोच महेला जयवर्दने, ईशान किशन समेत कई क्रिकेटर नजर आ रहे हैं। इस पर एक प्रशंसक ने पूछा, 'जसप्रीत बुमराह कहां हैं? मुझे लगता है कि वह आरसीबी में जा रहे हैं।' देखें, इस पर फ्रैंचाइजी ने जवाब में रोहित शर्मा का एक जीआईएफ पोस्ट किया जिसमें वह कह रहे हैं- शांत रहें। कार्यक्रम में रोहित अपनी पत्नी रितिका के साथ, जहीर अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और युवराज अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हेजल कीच के साथ नजर आए। बता दें कि बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले चोटिल हो गए थे। उनके बारे में एक सूत्र ने बताया कि बुमराह अब ऑटो-हील मोड पर हैं और उनकी पीठ अच्छी तरह से ठीक हो रही है। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। दीपावली के बाद एनसीए में उनकी जांच की जाएगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/345cP1y

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9