बासेल स्टेफानोस सिटसिपास ने शुक्रवार को यहां एटीपी टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में फिलिप क्राजिनोविच पर मिली जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना स्विट्जरलैंड के दिग्गज से होगा। सिटसिपास ने क्राजिनोविच के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। फेडरर के खिलाफ यह सत्र में उनकी चौथी भिड़ंत होगी। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ने नौ बार के बासेल चैंपियन फेडरर को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मात दी थी। शीर्ष वरीय फेडरर स्विट्जरलैंड के हमवतन स्टैन वावरिंका के अंतिम आठ मुकाबले से हटने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। पढ़ें, रेली ओपेलका ने रॉबर्टो बतिस्ता अगुट को 6-3, 3-6, 6-3 से मात देकर अपने करियर के पांचवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर के सामने होंगे जिन्होंने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 7-6 से हराया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2BGOG5j
No comments:
Post a Comment