Tuesday, October 29, 2019

'बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत'

टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से अपने डे-नाइट टेस्ट सफर की शुरुआत करने जा रही है। के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी है। भारत और बांग्लादेश की टीमें 22-26 नवंबर से पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी। दोनों टीमें क्रिकेट इतिहास में पहली बार पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगी। सौरभ गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस दौरे पर पिंक बॉल टेस्ट मैच का प्रस्ताव दिया था, जिसे ने आज स्वीकार कर लिया। गांगुली पहले ही डे-नाइट टेस्ट की कर रहे थे वकालत सौरभ गांगुली के अध्यक्ष बनने से पहले टीम इंडिया लगातार पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत करने से बचती रही थी। लेकिन गांगुली ने अध्यक्ष बनते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से अपनी पहली ही मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की और विराट ने भी पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट खेलने की हामी भर दी थी। इससे पहले टीम इंडिया को 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट खेलने की पेशकश की थी, लेकिन टीम इंडिया उसके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।चीफ बनते ही गांगुली ने बांग्लादेश को दिया था प्रस्ताव 23 अक्टूबर को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने वाले गांगुली ने तुरंत ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड () को कोलकाता टेस्ट को डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेलने का प्रस्ताव दे डाला और नए बीसीसीआई अध्यक्ष के इस प्रस्ताव को बीसीबी ने भी अपने सीनियर क्रिकेटरों संग चर्चा कर स्वीकार कर लिया।बीसीबी भी बीसीसीआई के प्रस्ताव पर हुआ सहमत बीसीबी को यह प्रस्ताव भेजने के साथ ही दादा ने उम्मीद जता दी थी कि वह उनका प्रस्ताव मान लेंगे। सौरभ ने सोमवार को बताया था कि उन्होंने बीसीबी अध्यक्ष (नजमुल हसन) से बात की है और वह सहमत नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके लिए हामी भरने से पहले वह अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों से इस पर चर्चा करना चाहते थे। कोलकाता में वार्षिक डे-नाइट टेस्ट आयोजित करना चाहते हैं गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष गांगुली की योजना है कि वह ईडन गार्डेन्स में सालाना तौर पर दिन-रात्रि टेस्ट मैच आयोजित करें। जैसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में वार्षिक पिंक बॉल टेस्ट का आयोजन होता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Psf375

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9