Monday, October 28, 2019

गांगुली-द्रविड़ मीटिंग: क्रिकेट पर बनेगा बड़ा प्लान

नई दिल्लीटीम इंडिया में लंबे समय तक एक साथ प्रतिनिधित्व करने वाले और अब क्रमश: बीसीसीआई अध्यक्ष और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख के तौर पर भारतीय क्रिकेट के भविष्य उज्ज्वल करने के उद्देश्य से एक साथ काम करेंगे। दोनों दिग्गज देश में क्रिकेट की जरूरतों का खाका तैयार करने के मकसद से बुधवार को बेंगलुरु में मुलाकात करेंगे। द्रविड़ ने जुलाई में एनसीए प्रमुख का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस संस्था के लिए भविष्य की योजना का खाका तैयार कर रखा है। दोनों पूर्व कप्तानों के बीच जब यह मुलाकात होगी, तब द्रविड़ अपने विचार साझा करेंगे। इस बैठक में बीसीसीआई ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में एनसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तूफान घोष भी शामिल होंगे। गांगुली और द्रविड़ पहले भी बीसीसीआई की तकनीकी समितियों का एक साथ हिस्सा रह चुके है। ऐसी ही एक बैठक की अध्यक्षता गांगुली ने की थी, जबकि द्रविड़ ने उसमें अंडर-19 और A टीम के मुख्य कोच के तौर पर भाग लिया था। एनसीए को भारतीय क्रिकेट की 'सप्लाई लाइन' माना जाता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह रिहैबिलिटेशन केंद्र सा बन गया है। गांगुली ने भी अध्यक्ष बनने के बाद इस बात को माना। ऐसी संभावना है कि गांगुली एनसीए की नई परियोजना की जानकारी लेंगे, जिसे विकसित किया जा रहा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया,'गांगुली और द्रविड़ एनसीए की भविष्य की योजना और उसके सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे।' यह भी देखना होगा कि नए अध्यक्ष प्रतिबंध से वापसी कर रहे पृथ्वी साव जैसे खिलाड़ियों की रिहैबिलिटेशन योजना के अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के स्ट्रेंथ और अनुकूलन कार्यक्रम पर कितनी दिलचस्पी लेते हैं। दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ियों की मुलाकात से काफी उम्मीदें है। लक्ष्मण ने पिछले सप्ताह कहा था,'अगर आप मुझसे एक चीज पूछेंगे तो मेरी दिलचस्पी इस बात पर होगी कि सौरभ (गांगुली) NCA को कैसे पुनर्जीवित करते है। इस भारतीय टीम की मजबूती इसके बेंच स्ट्रेंथ के कारण है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NmGrAL

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9