नई दिल्ली का नया सीजन शुरू होने में अभी वक्त है तो ऐसे में इस टी20 लीग की सबसे कामयाब फ्रैंचाइजियों में शुमार चेन्नै सुपर किंग्स पूरे मस्ती के मूड में है। जहां अभी टीम के खिलाड़ी अपने दूसरे क्रिकेट प्रॉजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं उनकी यह टीम ट्विटर पर मस्ती करने में मशगूल है। फिलहाल (CSK) अमेरिका के राष्ट्रपति के एक ट्वीट पर मौज ले ली। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसान बुधवार शाम को एक ट्वीट किया था, 'वेअर द विसलब्लोअर?' चेन्नै सुपरकिंग्स ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस ट्वीट पर माही के ऐक्शन वाली पोस्ट ट्वीट कर मौज ले ली। ने धोनी की एक सीटी बजाती जीआईएफ फाइल को पोस्ट कर डॉनल्ड ट्रंप को रिप्लाई कर दिया। इस ट्वीट में धोनी सीटी बजाते हुए दिख रहे हैं। सीएसके ने इस पर कैप्शन दिया, 'चेन्नै से शिकागो, हर जगह वह हमारे पास हैं। डीजे (डॉनल्ड ट्रंप)!' इसके साथ ही सीएसके ने पीले रंग का शेर और पीले ही रंग दिल वाला इमोजी भी पोस्ट कर दिया। सीएसके सैकड़ों फैन्स ने इस ट्वीट को रीट्वीट भी किया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JgiAkS
No comments:
Post a Comment